छठ पूजा पर अक्षरा ने नए गाने की वीडियो शेयर कर फैंस को दिया तोहफा

मुंबई। छठ त्योहार के खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी खास तैयारी में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नए गाने की वीडियो शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह बैठी हुई हैं और गाने की रियाज करती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के गानों को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब छठ के त्योहार के खास मौके पर अक्षरा के नए गाने को लेकर फैंस काफी खुश हो गए है। बता दें कि कई राज्यों में छठी मैया की पूजा की जाती है इसमें जलते-डूबते सूरज की पूजा की जाती है। अक्षरा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि अक्षरा जमीन पर बैठी हुईं रियाज कर रही हैं। साथ ही वह म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर अपने साथियों के साथ रियाज करने की प्रैक्टिस कर रही हैं, साथ ही सीख भी रही है। वीडियो में अक्षरा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में अक्षरा ने छठी मैया को नमन किया और लिखा, जय छठी मैया।

000

0000

प्रातिक्रिया दे