मुंबई। एशिया की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी होने वाली दुल्हन राधिका को लेने जब बारात लेकर निकले तो न केवल अंबानी परिवार बल्कि शादी में शिरकत करने आईं तमाम नामचीन हस्तियाें सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार भी झूमकर नाचे। अनंत की शादी में भाग लेने दुनियाभर की दिग्गज हस्तियां मुंबई पहुंचीं हैं। अंबानी आवास एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है, इसके लिए खासतौर से विदेश से फूल मंगवाए गए हैं। बारात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर के सदस्यों सहित अन्य लोग डांस कर रहे हैं।
साफा बंधाई से शुरू हुए कार्यक्रम
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची। शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत साफ बंधाई की रस्म से शुरु हुई। उसके बाद मिलनी समारोह हुआ। रात 8 बजे दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए।
बॉलीवुड-हॉलीवुड के कलाकार भी थिरके
जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ने खूब डांस किया। बेटे की शादी में मां नीता अंबानी ने भी डांस किया। अनंत राधिका की शादी में देश और दुनिया भर के लोगों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म हुई।
तीन हजार करोड़ रुपए की शादी
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी अपने बजट को लेकर भी सुर्खियों में है। बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में हुए खर्च के मुकाबले मुकेश अंबानी ने छोटी बेटी की शादी में अधिक खर्च किया। अनुमान के मुताबिक अनंत अंबानी की शादी में करीब 3000 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च हुआ है।
उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट का विवाह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। वहीं, ढोल नगाड़ों के साथ अपनी बेटी राधिका मर्चेंट को विदा देने के लिए वीरेन मर्चेंट ने भी मेहमानों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी
मेहमानों के लिए खास इंतजाम
अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए अंबानी फैमिली ने खास इंतजाम किए हैं। इस शादी में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिकता, भारतीय लोक कला, शिल्प कौशल और संगीत की झलक देखने को मिलेगी और साथ में और भी बहुत कुछ खास होगा। मेहमानों को विदाई में करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए जाएंगे।
0000000

