भारतीय शादियों को लेकर पूरी दुनिया में एक क्रेज है। विदेश को लोगों को तो यहां की संस्कृति काफी पसंद आती है। उनके लिए यह काफी अलग और नया होता है, जो वो करना चाहते हैं, कुछ ऐसा जो उन्होंने ना कभी देखा होता है, ना कभी जिया होता है उसे वो यहां ही कर सकते हैं। इंडिया का कल्चर उनके दिल में जादू कर जाता है। भारतीय शादियों में दूल्हा और दुल्हन इतना ज्यादा सजते हैं कि सबकी आंखें उनपर ही टिकी रहती हैं। दुल्हन के मेकअप की तो चर्चा होती है और फिर लोग मेकअप आर्टिस्ट की भी तारीफ करते हैं। इन दिनों एक नाइजीरियाई महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके मेकओवर ने लोगों का दिल जीत लिया है।
पंजाब की मेकअप आर्टिस्ट ने किया खूबसूरत मेकअप
इस नाइजीरियाई महिला को वीडियो में आप इंडियन दुल्हन की तरह से सजा हुआ देख सकते हैं। बता दें कि पंजाब की आर्टिस्ट नेहा वराइच ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर उनके इस वेडिंग लुक वाला वीडियो पोस्ट किया है।
काफी टाइम से कर रही थी इस मौके की तलाश

