शादी का एक चौंकाने वाला क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा है। दावा किया गया कि यह घटना उज्बेकिस्तान की है। जहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच एक गेम खेला गया। लेकिन जब दुल्हन उस गेम में जीत गई तो दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने सबके सामने अपनी नई पत्नी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस वीडियो को देख लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह असहनीय है। आशा है कि दूल्हे को सजा मिलेगी। वहीं कुछ ने कहा कि लड़की के माता-पिता उसे ऐसे लड़के के साथ कैसे ब्याह सकते हैं।
दूल्हे ने नई दुल्हन को थप्पड़ मारा
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @SchengenStory से 13 जून को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उज्बेकिस्तान में शादी के दौरान दूल्हे ने नई दुल्हन को थप्पड़ मारा। दरअसल, शादी के बाद माहौल जश्न का था। स्टेज पर मौजूद दुल्हा-दूल्ह एक गेम खेल रहे थे। दोस्त और रिश्तेदार दोनों का उत्साह बढ़ा रहे थे। लेकिन जब दुल्हन गेम जीत जाती है तो दूल्हा बुरी तरह से चिढ़ जाता और उस पर हाथ उठा देता है। खबर लिखे जाने तक इस 30 सेकंड के वीडियो को सैकड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
शादी अरेंज थी या लव मैरिज?
इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक गेम खेल रहे हैं। अचानक दुल्हन अपना हाथ उठाकर सबको इशारा करती है कि उसने गेम जीत लिया है। लेकिन लड़के से दुल्हन की खुशी बर्दाश्त नहीं होती। वह उसे एक जोरदार थप्पड़ मारता है, जिससे दुल्हन हिल जाती है। हालांकि, पास खड़ी लड़की उसे संभाल लेती है। लेकिन दूल्हे राजा ऐसे खड़े नजर आते हैं मानो उन्होंने कुछ किया ही नहीं। इसके चंद सेकंड बाद दुल्हन वहां से चली जाती है। फिलहाल, घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट वनहीं है कि शादी अरेंज थी या लव मैरिज।
अचानक दूल्हे को आ गया गुस्सा

