भारत में ऐसा हो नहीं सकता कि कोई इंसान ट्रेन पर सफर ना करता हो। अगर आप भी करते हैं तो टाइम आ गया है एक खुद को संभालने का। मामला है बिहार (Bihar) का, यहां के बेगूसराय (Begusarai) में एक शख्स ट्रेन के दरवाजे पर बैठा बड़ी ही मस्ती में कान पर हेडफोन लगाए हुए गाने सुने जा रहा था। तभी एक चोर ने चलती ट्रेन से ही उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उस बंदे ने यह सबकुछ इतनी तेजी में किया कि उसकी फुर्ती आपको भी हैरान कर देगी। इस घटना का पूरा वीडियो किसी ने कैमरे में शूट कर लिया।
पता भी नहीं चलता
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो यात्री ट्रेन के डिब्बे के गेट पर बैठे हैं। एक लड़का बड़े आराम से सफर की वीडियो बना रहा होता है। उसने अपने कानों में हेडफोन लगा रखे हैं। तभी अचानक पुल की रेलिंग से लटका एक शख्स यात्री का फोन छीन लेता है। जिस शख्स का फोन छीना जाता है उसे भी यह समझने में समय लगता है कि उसका फोन छीना जा चुका है।

