विवाद के बाद फायरिंग, दो युवक घायल… भिलाई नगर पुलिस थाना क्षेत्र की घटना


-मंगलवार-बुधवार रात को चली गोली

-मुख्य आरोपी अब भी है फरार

भिलाई। गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 307, 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर 6 स्थित ग्लोबल चौक में मंगलवार-बुधवार की रात एक बाइक पर विश्रामपुर निवासी आदित्य सिंह, सुनील यादव, रमनदीप सिंह नशे की हालत में घूम रहे थे। इस दौरान सेक्टर 9 अस्पताल की ओर बाइक मुड़ने पर उनके पीछे एक बाइक सवार आ रहा था। उसने गाली-गलौज देने को लेकर युवकों से भीड़ गया। विवाद होता देख आदित्य, सुनील बाइक से उतर गए। विवाद होता देख अमित जोश ने बंदूक से गोली चलाकर दोनों युवकों को घायल कर फरार हो गया। रमनदीप बाइक को आगे बढ़ा दिया। इस कारण घटना में वह बच गया। खबर लगने पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को रायपुर स्थित अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। जहां दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


मुख्य आरोपी फरार

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामूली विवाद पर फायरिंग कर युवकों को घायल किया गया है। पुलिस ने दो यशवंत नायडू और अंकुर साहू को गिरफ्तार किया। वहीं घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस जुटी हुई है।

0000000

प्रातिक्रिया दे