मुंबई। फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म ‘धक धक’ में नजर आई हैं। फिल्म में ट्रेवल व्लॉगर बनकर उन्होंने एक खूबसूरत सफर को दिखाया है। फातिमा अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए भी चर्चा में हैं, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फातिमा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। नई जानकारी के अनुसार, दोनों ने फिर से एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। खबर के अनुसार, आमिर ने अपने प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म के लिए फातिमा को साइन किया है। फिल्म में फातिमा के साथ कई बड़े सहायक कलाकार नजर आएंगे। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। आमिर की यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ‘लाल सिंह चड्ढा’ के निर्देशक अद्वैच चौहान करेंगे। पिछले महीने फिल्म की स्क्रिप्ट फातिमा को सुनाई गई थी। आमिर ने पहले फातिमा को मलयालम फिल्म ‘जय जय जय हे’ के लिए साइन किया था। हालांकि, यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका। इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अद्वैत इस मजेदार कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए। आमिर और फातिमा को यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत अद्वैत को फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी। फातिमा अपनी पहली वेब सीरीज की शूटिंग पूरी करके इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।
000

