बहुजन समाज पार्टी की तीसरी सूची में चार प्रत्याशी घोषित

अब तक 30 उम्मीदवार घोषित किए गए

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में चार प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। मुंगेली से समारू भास्कर, बिलासपुर से श्रद्धा सैमसन, आरंग से संतोष मारकंडे, अहिवारा से इंदर पूर्णिमा लहरे के नाम शामिल है। इससे पहले पार्टी दो और सूचियां जारी कर चुकी है। अब तक पार्टी के 30 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।

गोंगपा के साथ है गठजोड़

बसपा ने इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा के साथ गठबंधन किया है। बसपा 57 गोंगपा 37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि गोंगपा ने अभी तक कोई सूची जारी नहीं की है। बसपा का जनाधार एससी वोटरों के बीच माना जाता है। जबकि गोंगपा के जनाधार एसटी वोटरों के बीच है। दोनों दलों की रणनीति ये है कि एससी और एसटी वोटरों को एकजुट किया जाए। इसके साथ ही दोनों दलों की नजर ओबीसी वोटरों पर भी है। हाल ही में निषाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने बसपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही ओबीसी संगठनों के लोगों से बातचीत कर उन्हें गठबंधन में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

000

प्रातिक्रिया दे