—10 दिन की मशक्कत के बाद उड़नदस्ता ने बार्डर से पकड़े आरोपी
दुर्ग। दो दिन पहले दुर्ग के वन विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा पकड़े गए तेंदुए की खाल मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आरोपी का पेशे से आयुर्वेदिक डाक्टर होने की जानकारी सामने आई है। दूसरा आरोपी जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में दलाल का काम करता था। इन तीनों से पूछताछ के बाद दुर्ग की टीम ने बड़े गिरोह का पता लगा लिया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी को इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर वन विभाग की टीम पूछताछ के लिए ले गई है।
बीजापुर में भी विगत दिनों वन विभाग की टीम ने बाघ के खाल की तस्करी के तीन से चार आरोपियों को पकड़ा था। दुर्ग की उड़नदस्ता टीम ने 11 जुलाई को डोगरगढ़ ब्लाक के मोहारा थाना में घोटिया गांव के पास तीनों आरोपी को खाल सहित पकड़ा है। छग और महाराष्ट्र को जोड़ने की कड़ी की मुख्य कहानी यही से शुरू होती है। दुर्ग वन महकमे को डोगरगढ़ में तेंदुएं मारकर बेचने की जानकारी मिली थी। जिस तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक बेचने वाला और एक खाल खरीदने वाला था, जबकि एक आरोपी मेडिएटर का काम करता था। जो छग से महाराष्ट्र तक तस्करी के इस काले खेल को अंजाम देता था। तीनो आरोपी को डोगरगढ से बीजापुर वन विभाग की टीम ले गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 50(1)(सी) के तहत कार्यवाही की गई है। जानकारी अनुसार इनसे लगातार पूछताछ जारी है। पता चला है कि, विगत दिनों दुर्ग की वन महकमे ने महाराष्ट्र के नागपुर तक जांच करने पहुंची थी। जहां काफी जानकारी जुटाई गई हैं।
—
0 तेंदुए के साथ हिरण का सिर
वन विभाग की टीम ने डोगरगढ़ में पकड़े गए आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल, हिरण का सिर, भालू की खाल और कछुआ भी बरामद किया है। बताया जाता रहा है कि इन प्रजातियों के अंश को खपाने को लेकर तस्कर के साथ अफसर भी घिर गए हैं। इस आपरेशन में वन विभाग के साथ दुर्ग पुलिस की भी मदद ली गई थी। डोगरगढ़ में प्वाइंट मिलने के बाद पुलिस की साइबर टीम द्वारा लगातार ट्रैकिंग करने में कामयाबी हासिल की और आरोपी तक पहुंच गए।
–
0 जल्द होगा मामले में बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के वन विभाग की टीम पूरे आपरेशन में लगी हुई है। इसके पहले ओडिशा, महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ में लगातार तस्करी की घटना सामने आई थी। इस बीच, डोगरगढ़ से पकड़े गए तीन आरोपी ने दो राज्यों के सिडिंकेट का भंडाफोड़ किया। जिसके बाद जांच की कड़ी आगे बढ़ी, साथ ही जानकारी यहां तक मिल रही है कि पूरे आपरेशन में लीड कर रही दुर्ग उड़नदस्ता की टीम ने चैनल पकड़ भी लिया है। जिसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
000

