जनअदालत में दुष्कर्म के आरोपी को सजा, फिर हत्या

नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

2006 से नक्सली संगठन में हुआ था भर्ती, कई बार सुधरने का दिया गया था मौका

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा के किसकोड़ो गांव से 200 मीटर दूर बड़पारा में कच्चे रास्ते में वर्दीधारी नक्सली के शव की जानकारी पुलिस को बुधवार को सुबह-सुबह मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, वहीं नक्सलियों ने शव के पास एक हस्तलिखित पर्चा भी फेंका। जिसमें लिखा था कि दुष्कर्म के आरोपी को जन अदालत में सजा सुनाई गई और मौत की सजा दी गई।

मानू दुग्गा किसकोड़ो एरिया कमेटी का सदस्य था और अंतागढ़ एलजीएस का कमांडर था। इसके शव के मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस को मृत नक्सली के पास से नक्सलियों का एक पर्चा मिला, जिसे उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के द्वारा जारी किया है। पर्चा में लिखा है कि मानू दुग्गा ग्राम तुमीरनार ग्राम पंचायत भरण्डा जिला नरायणपुर का निवासी है और हमारी पीएलजीए दस्ता में विगत 2006 में भर्ती होकर काम कर रहा था, किन्तु इसमें शुरू से ही आमर्यादित व्यवहार व अराजकतवाद व्यवहार चले आ रहा था तथा महिलाओं पर अत्याचार करने की कोशिश की। इसी वजह से महिलाओं में आसुरक्षा का माहौल पैदा हुआ। पार्टी के तरफ से इनको कई बार राजनीतिक रूप से पार्टी पॉलिसी के मुताबिक समझाया गया व अनुशासनिक कार्यवाही भी किया गया था, मगर इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। सुधार आने के बजाय गांव की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करके भाग जाने का प्रयास किया था, उसे पकड़कर जन अदालत आयोजन करके जनता के राय के अनुसार मानू दुग्गा को मृत्यु दण्ड दिया गया।


17 साल नक्सलियों के साथ रहा

मृतक नक्सली का रिकार्ड देखा जाए, तो 17 साल तक नक्सलियों की सभी घटना में साथ में रहा। पर्चा में लिखा है कि शुरू से व्यवहार अमर्यादित था तो इसे अंतागढ़ एलजीएस का कमांडर कैसे बना दिया गया, ऐसे कई प्रश्न है जो पर्चा से सुलग रहे है। इसका सही जवाब नक्सली विज्ञप्ति के माध्यम से जारी कर सकते है। मृतक नक्सली ने जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया, उसको सामाजिक न्याय मिला कि नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है।


पुलिस खंगाल रही दस्तावेज

पुलिस मृतक नक्सली के बारे में दस्तावेज खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुट गई है कि अंतागढ़ एलजीएस का कमांडर और किसकोड़ो एरिया कमेटी का सदस्य रहते हुए इस क्षेत्र की कौन कौन सी घटना में शामिल रहा है। पुलिस इस नक्सली को टेमरूगांव थाना रावघाट का निवासी मान रही थी। हुलिया जो उल्लेखित है, वो सही है।


शव मिला, जारी हैविवेचना

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि किसकोड़ो एरिया कमेटी के सदस्य का शव बुधवार 21 जून की सुबह मिला है, उसका पीएम करवाया जा रहा है, इसके अलावा उसके खिलाफ थानों में दर्ज अपराध की जानकारी निकाली जा रही है। मामले की विवेचना के उपरांत ही सही तस्वीर सामने आएगी।

00000

प्रातिक्रिया दे