टाइगर से जान बचाने के लिए लंगूर ने लगाई ये स्कीम, वीडियो देख दंग रह जाएंगे!

टाइगर… टाइगर… टाइगर… जी हां, हमारे देश का राष्ट्रीय पशु है, जिसकी ताकत के आगे जंगल के तमाम जानवर कमजोर पड़ जाते हैं। जब टाइगर जंगल में दिखता है तो इंसान किया जानवर भी चुप्पी साध लेते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि बाघ हमेशा शिकार में सफल रहता है। कभी-कभार उसे निराश होना पड़ता है, क्योंकि कुछ जानवर ताकत से नहीं बल्कि दिमाग से काम लेते हैं। यह वीडियो इसी का सबूत है। दरअसल, हमारे हाथ जंगल की दुनिया का एक पुराना वीडियो लगा है, जिसे आईएएस अफसर ने शेयर किया था। इसमें हम देख सकते हैं कि कैसे जब एक बाघ लंगूर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ता है, तो बंदर उसे अपनी चतुराई से जमीन पर गिरा देता है।
जब लंगूर के बहुत नजदीक पहुंच जाता है टाइगर

इस वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हालात का ‘शिकार’, तो अब होता क्या है। होता ये है कि इसमें एक बाघ पेड़ पर चढ़ता दिखता है। लंगूर बड़े ही आराम से पेड़ पर बैठा है। उसे बाघ के आने से मानो किसी तरह का डर ना लग रहा हो। लेकिन वह अपनी स्कीम लगाए बैठा था, जिसकी मदद से वो बाघ को बिना छुए जमीन पर गिरा देता है।
जैसे ही बाघ पास आता है, लंगूर खेल कर देता है!

दरअसल, जैसे ही टाइगर, लंगूर के करीब पहुंचता है। लंगूर पेड़ पर झूलने लगता है, वो पेड़ को थोड़ा हिलाता है। बाघ हरकत में आ जाता है और आगे बढ़ने लगता है। फिर लंगूर वहां से हटकर पीछे चला जाता है और बाघ वहां झाड़ियों में लटका रह जाता है। वो नीचे झूलता हुआ भी दिखता है। बाद में वो सीधे नीचे गिर जाता है। 2 मिनट 12 सेकेंड में बाघ अपने शिकार से दूर जमीन पर मायूस होकर गिरा हुआ दिखता है।
लोग बोले-थक गया बेचारा

इस वीडियो को देख लोगों ने भी अपने कमेंट लिखे। एक यूजर का कहना है कि उठा भी नहीं जा रहा वापस ,थक गया बेचारा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह भोजन और भोज्य दोनों का जीवन के लिए संघर्ष है, हार, जीत परिस्थिति का एक भाग है।’ एक यूजर ने लिखा कि जहां एक ओर राष्ट्रीय पशु को भूखा रहना पड़ा, एक बंदर को नई जिंदगी मिली।’
00000

प्रातिक्रिया दे