सड़क के बीच में रुक गई महिला, बाइक वाला हुआ कंफ्यूज, फिर जो हुआ वो दिल दहलाने वाला है…

जब भी कभी सड़क पर हादसा होता है, तो हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ आती हैं और फिर शुरू होता है सबसे पहले दोष निकालने का सिलसिला। यानी कि इस हादसे में किसकी गलती थी। किसने गलत किया, किसकी गलती के कारण यह हादसा हुआ। अकसर छोटी गाड़ी पर जब बड़ी गाड़ी टक्कर मारती है, तो बड़ी गाड़ी का ही कसूर निकाला जाता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार कुछ लोग तगड़े कांड कर देते हैं। इसमें यह भी समझ नहीं आता कि गलती किसकी है, एक महिला सड़क क्रॉस कर रही थी। लेकिन तभी उसने बाइक को देखकर जो किया उसके कारण दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

ना इधर गई, ना उधर गई
एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इसे @TansuYegen ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला सड़क पर तेज स्पीड आती बाइक को देखते ही ठहर जाती है। वो ना इधर जाती है, ना ही उधर जाती है। सीधे बाइक आकर उसे टक्कर मार देती है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि महिला उड़कर दूसरी ओर जा गिरती है।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 21 लाख व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को यह वीडियो देखने के बाद झटका भी लगा। कुछ लोगों ने इसमें महिला की गलती बताई। क्योंकि ना वो इधर जाती है, ना ही दूसरी ओर को जाती है जिसके कारण बाइक वाला कंफ्यूज हो जाता है और खतरनाक टक्कर हो जाती है। वीडियो देखने के बाद आपको क्या लगता है कि इसमें किसकी गलती है।

प्रातिक्रिया दे