स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया में डंका बजा रहे भारत के इन शहरों में क्या है खास?

अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर स्टार्टअप के क्षेत्र में पहली बार भारत के पांच शहरों ने दुनिया के टॉप-100 की सूची में जगह बनाई है। बेंगलुरू 8वें, जबकि दिल्ली 13वें पोजीशन पर रहा। इसके अलावा चेन्नई, पुणे और हैदराबाद भी इसमें शामिल हैं। आइए जानें इन शहरों में क्या खास है..


1.बेगलूरू: भारत के उच्च-तकनीकी उद्योग का केंद्र, बेंगलुरु भारत की यूनिकॉर्न राजधानी है। स्टार्टअप की गुणवत्ता, संख्या और कारोबारी माहौल के आधार पर यहां शिक्षा तकनीक से संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

2.नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, होटल, बैंकिंग, मीडिया और पर्यटन के साथ मुख्य उद्योगों के रूप में दिल्ली उत्तरी भारत का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। दिल्ली में बढती उद्यमशीलता की भावना के कारण कई प्रकार के स्टार्टअप ने अपना आकार लिया हैं। हालांकि यहां यातायात संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतरी रहा।


3.मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में बड़ी संख्या में रोजगार के अनेक प्रकार के अवसर हैं। यहां अन्य स्टार्टअप की तुलना में शिक्षा तकनीक से संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतर रहा है।


4.पुणे: पुणे देश की आठवीं सबसे बड़ी महानगरीय अर्थव्यवस्था है। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यहां का स्थान देश में छठा है। ऑटोमोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और परिवहन यहां के प्रमुख विकासशील क्षेत्र हैं। यहां यातायात संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतर देखा गया।


5.हैदराबाद: इसे व्यापक रूप से भारत के आईटी हब के रूप में जाना जाता है। कुछ सबसे बड़ी कंपनियां जैसे कि गूगल, माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम,डेल का कार्यालय इस शहर में हैं। हैदराबाद फार्मास्यूटिकल्स का भी केंद्र बनने की राह पर है। यहां शिक्षा तकनीक से संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन अन्य की तुलना में बेहतर रहा है।

ऐसे तय बनती है रैंकिंग

स्टार्टअप -ब्लिंक द्वारा इस इंडेक्स को 2017 से सालाना जारी किया जाता है। यह एक हजार शहरों और सौ देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को रैंक करता है। इस रिपोर्ट में तीन मापदंडों को ध्यान में रखा गया है, स्टार्टअप की गुणवत्ता, स्टार्टअप की संख्या और कारोबारी माहौल। रिपोर्ट में कार्यप्रणाली की व्याख्या करते हुए कहा गया है, प्रत्येक स्टार्टअप इकोसिस्टम का कुल स्कोर मात्रा, गुणवत्ता और व्यावसायिक वातावरण को मापने वाले तीन सबस्कोर का योग होता है।

प्रातिक्रिया दे