मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, सांप सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान आज कुनकुरी स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बच्चों संग खेल के मूड में नज़र आये। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रांगण में बच्चों के आग्रह पर पिठ्ठुल पर गेंद मारी। उन्होंने पहले ही थ्रो में अचूक निशाना लगाते हुए पिठ्ठुल के सारे पत्थर गिरा दिए। जिसे देख मुख्यमंत्री और बच्चों सहित संग उपस्थित सभी लोग खिलखिला के हंस पड़े।

मुख्यमंत्री ने स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ रही वैष्णवी, प्राची और अल्फिया के साथ सांप सीढ़ी खेलते हुए पासा फेंका। उन्होंने बच्चों के आग्रह पर उनके साथ कैरम की गोटी को भी स्ट्राइक किया। शतरंज खेल रही प्रीति की चालों को मुख्यमंत्री ने बड़े गौर से ठहर कर देखा और उसे शतरंज के गुर बताए। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लूडो खेलते हुए पासा फेंका। बच्चों में मुख्यमंत्री संग सेल्फी और फ़ोटो की होड़ लगी रही। उन्होंने यहां भी बच्चों की तमन्ना पूरा करते हुए उनके साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए। समर कैम्प में नन्हे शौर्यक और कृत कृष्णा के आग्रह पर अंक ज्ञान परखने का खेल भी खेला। अंक ज्ञान खेल में जीतने पर मुख्यमंत्री को शौर्यक ने गिफ्ट भी दिया।

प्रातिक्रिया दे