अमेरिका फिर गोलीबारी से दहला… म्यूजिक कॉन्सर्ट में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिसवाले समेत कई जख्मी

वाशिंगटन। अमेरिका फिर गोलीबारी की घटना से दहल गया है। इसबार गोलीबारी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से बस तीन किलोमीटर दूर हुई है। इसमें एक पुलिसवाले समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। बाद में इन जख्मी लोगों में से एक 15 साल के लड़के ने दम तोड़ दिया।

गोलीबारी की यह घटना एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हुई। यह कॉन्सर्ट जूनटींथ सेलिब्रेशन के लिए हो रहा था। गोलीबारी की घटना 14th और यू स्ट्रीट इलाके में हुई है। पुलिसवाले समेत कुल चार लोगों को गोली लगी थी। इलाके में भीड़ थी, इसलिए पुलिसवाले ने वहां गोली नहीं चलाई थी। घायलों में 15 साल का एक लड़का भी था, जिसकी मौत हो गई। फिलहाल मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग शूटिंग की घटना पर कार्रवाई कर रहा है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों ने “कई निशानेबाजों को भीड़ में गोली मारते देखा।

अमेरिका में बढ़ गई हैं गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका में ऐसी गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों जहां फिलाडेल्फिया से फायरिंग की खबर आई थी। इसको लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए ऐसे हथियारों को बैन किया जाना चाहिए। बाइडेन आने वाले दिनों में बंदूक खरीदने की उम्र 18 साल के बढ़ाकर 21 साल भी कर सकते हैं।


प्रातिक्रिया दे