नरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर, 8 जून 2022
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक में चल रहे नरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून में थोड़ा विलंब होने से नरवा प्रोजेक्ट की अंतिम फिनिशिंग के लिए कुछ और समय मिल जाएगा। इस भूमि में जहां हम खड़े हैं वहां पर मुरुम की मिट्टी है, जिसमें तेजी से पानी का बहाव हो जाता है, इसलिए कुछ-कुछ दूरी पर स्ट्रक्चर बनाना जरूरी होता है। उन्होंने मौके पर ही प्रोजेक्ट का विवरण देखकर अधिकारियों से कहा कि बारिश की हर बूंद कीमती है, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीक मॉनिटरिंग करें। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री ने ग्राम खुड़मुड़ी अंतर्गत रूही से उफरा नाला (7.3 किलोमीटर, लागत 95.96 लाख) में बनाए जा रहे चेक डैम का अवलोकन किया। इस चेक डैम के बनने से करीब 70 एकड़ रकबे में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग अलग भूमि की जरूरत के दृष्टिकोण से अलग तरह के स्ट्रक्चर लगते हैं। अभी तक जिन नरवा प्रोजेक्ट्स पर काम पूरा हो गया है। वहां लोग दो फसल लेने लगे हैं। इस बार जो प्रोजेक्ट पूरे होंगे, वहां रबी के लिए बड़ी मदद मिलेगी।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

