संसदीय सचिव, महापौर, निगम सभापति, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाए पौधे
जगदलपुर 5 जून 2022
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज शहर के लालबाग मैदान स्थित झीरम मेमोरियल शहीद स्मारक में नगर पालिका निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम श्री दिनेश नाग एवं उपस्थित लोगों ने पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।
इस असवर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षों की महत्व की जानकारी देते हुए वृक्ष लगाकर उनके सुरक्षा के उपाय भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए जीवनदायिनी आॅक्सीजन गैस की उपलब्धता नितांत आवश्यक है, जो हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण व संवर्धन करें। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि मनुष्य सहित समुचे जीव जगत की रक्षा के लिए शुद्ध पर्यावरण एवं पेड़, पौंधों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगा देने भर से हमारे कर्तव्यों की ईतिश्री नहीं हो जाती वरन हम सभी को पेड़ों की रक्षा की दायित्व भी उठाना होगा। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़, पौंधों की महत्व की जानकारी देते हुए सभी लोंगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनके सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने उपस्थित लोंगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग आदि के खतरों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सुरक्षा के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

