रायपुर, 22 मई 2022
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम धनौरा में पटेल समाज के 6 लाख 50 हजार रुपए और पंडरिया में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सतनामी समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि प्रत्येक समाज का सामाजिक भवन होना चाहिए। सामाजिक भवन होने से समाज के नागरिकों को विभिन्न आयोजनों के सुविधा होती है। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। सभी समाज के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले, सरकार इसके लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता से की अपने वायदे को पूरा किया है। धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तीन वर्षों से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रहें है।
मंत्री श्री अकबर ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। उन्होंने किसानों से कहा की सभी के खाते में आज राशि पहुंच गई है। गोबर बेचने वाले सभी लोगों के खाते में भी राशि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक जिनके पास जमीन नहीं है जो खेती किसानी कर मजदूरी करते है उनके लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत शासन साल में 7 हजार रुपया प्रतिवर्ष उनके खाते में देगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को वर्षों से बकाया कृषि ऋण और सिंचाई कर माफ किया है। सबके लिए राशन कार्ड बनाना शासन की प्राथमिकता है। इससे कोई भी वंचित नहीं रहेगा उन्होने राशन कार्ड बनाने से छूटे लोगों से आवेदन देने का आग्रह किया ताकि शासन द्वारा उन्हेें उनकी पात्रता के अनुसार राशन कार्ड बनाकर दिया जा सके। इस दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष, श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम श्री कलीम खान, श्री महेश चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री फिरोज खान, श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्रीमती रामकली हंसराम धुर्वे, नवीन जायसवाल, श्री राधेलाल भास्कर, भीषण तिवारी, श्री सनत जायसवाल, श्री अशोक सिंह, श्री मनीष शर्मा, घनश्याम साहू, श्री लेखा राजपुत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
क्रमांक: 1243/नसीम/गुलाब ड

