रायपुर, 10 मई 2022
में अंडा उत्पादन इकाई का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बटवाही गौठान में अंडा उत्पादन इकाई का अवलोकन किया। इस गौठान से महिला समूहों को स्वावलंबन की राह मिल रही है। यहां कि महिलाओं द्वारा अण्डा उत्पादन से मात्र 8 माह में ही लगभग ढाई लाख रूपए की आय प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री को अंडा उत्पादन कर रही महिलाओं ने बताया कि वे सितम्बर 2021 से अंडा उत्पादन कर रही है। अब तक 41 हजार अंडों का विक्रय कर चुकी है, जिससे उन्हें 2 लाख 46 हज़ार रुपये की आय प्राप्त हुई है। मुर्गियों का चारा और लागत के बाद उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली।

