मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्री ठाकुर नहीं लिख पाईं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’

-धार में आयोजित कार्यक्रम का वाकया, हो रही किरकिरी

(फोटो – सावित्री1,2)

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है। दरअसल, धार जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। इससे पहले रथ पर लगे फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, उन्होंने- बेढी पडाओ बच्चाव लिख दिया।

कांग्रेस ने बोला हमला

मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- लोकसभा चुनाव जीतीं धार-महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, वह भी लिखते नहीं आ रहा है, बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

जमकर वायरल हो रहे फोटो वीडियो

मंत्री द्वारा लिखे गए गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

0000

प्रातिक्रिया दे