-खौफनाक: बिजनौस में पति से दरिंदगी की इंतहा
(फोट : सिगरेट)
बिजनौर। यूपी के बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक महिला ने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करते हुए पति के हाथ पैर बांधकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को दागा। यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटने का प्रयास भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि पति का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो देखकर पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पत्नी के अत्याचारों से परेशान पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
2023 में शादी
थाना क्षेत्र के ग्राम चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी पुत्र उसमान जैदी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम शफियाबाद स्योहारा निवासी स्वर्गीय खुर्शीद अहमद की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट, आदि का सेवन करती है। आरोप है कि वह उसके साथ लड़ाई और शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।
000

