भारत की साड़ी की मुरीद हुई दुनिया, अमेरिका में दिखा जलवा

अमेरिका: टाइम्स स्क्वायर पर दिखा ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ का जलवा

(फोटो : साड़ी1, 2)

न्यूयार्क। शादी-विवाह समेत सभी अहम मौकों पर साड़ी पहनने का चलन न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में है। इस बीच शनिवार को ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित किया गया। इस खास मौके पर अलग-अलग रंगों और शैलियों की साड़ियों से लोगों को दिल जीत लिया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ-साथ अन्य देशों की सैकड़ों महिलाओं ने विशेष कार्यक्रम में विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

9 देशों की महिलाओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में भारतीय समुदाय की 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ कम से कम 9 देशों की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। बांग्लादेश नेपाल, ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई, यूगांडा, त्रिनिदाद और गुयाना की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान खादी समेत उत्कृष्ट सजावट, कढ़ाई, शैलियों और कपड़ों के साथ रंगीन साड़ियों को सजाकर महिलाओं ने गर्व से अपने कलेक्शन का प्रदर्शन भी किया।

इवेंट का मकसद

अमेरिका के न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रतिभागी ने कहा कि हम साड़ी को विशेष रूप से वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक मरता हुआ उद्योग है। हम बुनकरों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। खर्च के बाद चो कुछ भी बचता है हम उसे 3 बुनकर परिवारों को दान कर रहे हैं जो वास्तव में संघर्ष कर रहे हैं। हमारे पास भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल, यूएई और यूगांडा की पूरी टीम है।

000

प्रातिक्रिया दे