सोमालिया तट से पकड़े गए 9 समुद्री लुटेरे लाए गए भारत

-नेवी ने मुंबई पुलिस को सौंपा

(फोटो : पीटीआई)

मुंबई। सोमालिया तट से पकड़ कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को नौसेना ने मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि सोमालिया के पूर्व में 9 समुद्री लुटेरों से भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानी नागरिकों को रेस्क्यू किया था। सभी समुद्री लुटेरों पर मेरिटाइम एंटी पायरेसी एक्ट 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। बता दें कि 29 मार्च को भारतीय नौसेना के आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा ने फ़िशिंग वेसल अल कम्बार को 9 समुद्री लुटेरों से छुड़ाया था। 3 अप्रैल को नौसेना के आईएनएस त्रिशूल समुद्री लुटेरों को मुंबई लेकर पहुंचा। पोत पर चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। बंधक बनाने की यह घटना 29 मार्च को हुई थी। सुमद्री लुटेरों ने ईरानी ध्वज वाले पोत को बंधक बना लिया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ा था।

भारतीय नौसेना का अभियान

भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से अधिक के गहन सामरिक उपायों के बाद अपहृत ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्यों को बचा लिया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना दल के सफल अभियान के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। इसके बाद समुद्री लुटेरों को नौसेना ने हिरासत में ले लिया और छह दिन की यात्रा के बाद समुद्री लुटेरों को मुंबई लाया गया। ”

0000000000000000000

प्रातिक्रिया दे