- बिहार : महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा
पटना। लोकसभा चुनाव अब बेहद नजदीक आ चुके हैं। ऐसे में तमाम दलों के बीच सीट बंटवारा भी अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पिछले कुछ दिनों से बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे की कोशिश चल रही थी। अब बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। आरजेडी के हिस्से में 26 सीट आई है, वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि लेफ्ट के हिस्से में पांच सीट आई है।
आरजेडी के हिस्से आई पूर्णिया सीट, पप्पू भी अड़े
सीट बंटवारे में कांग्रेस को पूर्णिया सीट नहीं मिली है। दरअसल पप्पू यादव भी पूर्णिया से टिकट चाहते थे। आरजेडी ने इस सीट से बीमा भारती को मैदान पर उतारा है। नेता पप्पू यादव इस सीट से लड़ने पर अड़ गए हैं। पप्पू यादव ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि वो पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अब कांग्रेस नेतृत्व को निर्णय लेना है। उन्होंने कहा पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। नेतृत्व बताएगा फ्रेंडली फाइट होगा या नहीं। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया में कांग्रेस की रहेगी। आप निश्चित रहें कांग्रेस के पास विकल्प है। पप्पू यादव मे आगे कहा कि औरंगाबाद, वाल्मीकिनगर, बेगूसराय सीट न मिलने का दुख है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में महागठबंधन के बीच राज्य की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनने के बाद इसका आधिकारिक ऐलान किया गया।
दिल्ली में हुई थी महागठबंधन की बैठक
दिल्ली में हाल ही में हुई बैठक में महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे, जिसमें सीट बंटवारा सबसे अहम मुद्दा रहा। बता दें कि कांग्रेस ने 2019 में भी 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। वहीं आरजेडी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी। वहीं एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं, जिनमें से बीजेपी ने 17 सीटों , नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड सिर्फ एक सीट पीछे रही और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सभी छह सीटों पर चुनाव जीती थी।
99999999999
टिकट कटने के बाद पप्पू यादव का ऐलान
पूर्णिया। महागठबंधन में सीटों की घोषणा के बाद आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ‘जनता ने कांग्रेस पार्टी का झंडा मेरे हाथों में दे दिया है। जनता ही अगली 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्थापित करेगी।’ पप्पू यादव ने नेशन फर्स्ट का नारा देते हुए कहा कि मेरे लिए देश पहले है और पार्टी उसके पीछे है। बता दें, पप्पू यादव का पूर्णिया से टिकट कट चुका है। इसके बावजूद पप्पू यादव ने कहा, ‘हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी ने देश के लिए बड़े लेवल पर ‘इंडिया’ अलयांस का संकल्प लिया है। इसका मकसद नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बाहर करना है।’ यादव ने कहा कि वो बिहार में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को मजबूत रखने का निर्णय हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है। जिसके मैं साथ हूं और इसी संकल्प के साथ में पूर्णिया की जनता के बीच जाऊंगा।
00000000000000000

