–सुकमा की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सहित दो मंत्रियों ने महेश के लिए मांगा वोट
फोटो….सुकमा
सुकमा> बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए कई योजनाएं बनाई गई, लेकिन कांग्रेस ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोटबैंक के लिए उपयोग किया। आजादी के 75 साल में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ ये समझने की बात है। यह बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में चुनावी सभा को संबोधित करते कही। प्रचार में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री के साथ-दो मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रचार अभियान का शंखनाद किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के साथ नक्सलियों को भी खुली चेतावनी दी। वहीं केदार कश्यप ने हरे सोने पर खरी खरी बात रख कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा।
बॉक्स..
हेलीकॉप्टर से पहुंचे
मिनी स्टेडियम में सभी नेता हेलीकाप्टर से पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महेश गागड़ा ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी और डबल इंजन सरकार बनाने की बात कही। इस दौरान जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, सुधीर पांडे, ओजस्वी मंडावी, शैलेन्द्र भदौरिया, हुंगाराम मरकाम, अरूण सिंह, सोयम मुक्का, नुपूर वैदिक, लीलाधर राठी, मनोज देव, पीलूराम यादव, संजय सोढ़ी समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाक्स……
विकास पर कांग्रेस बनी थी ब्रेकर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुकमा को ग्राम पंचायत से नगर पालिका और जिला बनाकर कायाकल्प बदल दी, लेकिन पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने विकास की रफ्तार रोक दी। बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए कई योजनाएं बनाई गई, लेकिन कांग्रेस ने उन योजनाओं को बंद कर दिया।
0000000

