हो सकता था हादसा, रश्मिका की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

-सोशल मीडिया से दी जानकारी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शनिवार को हादसे का शिकार होते होते बच गईं। दरअसल, एक्ट्रेस जिस फ्लाइट से मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं, उसकी इमरजेंसी लैडिंग करवाई गई। इस मामले की जानकारी देते हुए रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयरी की, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एयर विस्तारा की फ्लाइट में सफर कर रही थीं। इस दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. यह घटना तब हुई। रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही मुंबई लौटना पड़ा। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रश्मिका मंदाना को ऐसा लगा कि अब वह नहीं बच पाएंगी। –

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

रश्मिका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। रश्मिका ने लिखा, ‘सिर्फ आपको बताने के लिए.. कुछ इस तरह आज हम मौत से बचे।’ इस तस्वीर में रश्मिका और श्रद्धा अपने पैरों से फ्लाइट के फुटबोर्ड को जोर से दबाए नजर आ रही हैं।

99999

पायलट बोले- इतना बड़ा नहीं था मामला

वहीं इस मामले पर फ्लाइट के स्पोक्स पर्सन का कुछ और ही कहना है। फ्लाइट के पायलट के मुताबिक यह मामला इतना भी बड़ा नहीं था जितना रश्मिका ने बताया है। हां, फ्लाइट में कुछ दिक्कत जरूर थी, जिसे समय रहते चेक कर लिया गया। वहीं डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो जिस फ्लाइट में रश्मिका सफर कर रही थीं उसके टेक्निकल ग्लिच और एक्सट्रीम टर्बुलेंस के चलते इमरजेंसी लैंड करना पड़ा। इस मामले में कोई भी पैसेंजर इंजर्ड नहीं हुआ।

00000

प्रातिक्रिया दे