पीएम मोदी होंगे शामिल
अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। उनके हाथों से ही प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठान पूरे किए जाएँगे। कार्यक्रम चार चरणों में संपन्न होगा।
पहला चरण – पहले चरण की शुरुआत रविवार से हो गई। इसके लिए लोगों की टोलियां जिला व खंड स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम करेगी।
दूसरा चरण – दूसरा चरण 1 जनवरी, 2024 से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा।
तीसरा चरण- तीसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा, इसी चरण में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। उस दिन पूरे देश में उत्सव व घर-घर अनुष्ठान हो ऐसा माहौल बनाया जाएगा।
चौथा चरण – चौथे चरण में 22 फरवरी 2024 तक चलेगा जिसमें भक्त दर्शन कर सकेंगे।
शुरू हो गई 14 कोसी परिक्रमा
कार्यक्रम के पहले चरण में ही रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा भी 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू हो गई। ये परिक्रमा आज 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी।
0000

