–बांग्लादेश के तट से टकराएगा तूफान
भुवनेश्वर/कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ बांग्लादेश के तट पर पहुंचने से पहले सुंदरवन से गुजरने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। भारत के 8 राज्यों में इसका असर देखा जाएगा। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मेघालय शामिल हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी कर मछुआरों को 18 नवंबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में न जाने के लिए कहा है। विभाग ने कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मिधिली में तब्दील हो गया और यह उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जो पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय दीघा से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और बांग्लादेश में खेपुपाड़ा से 220 किमी दक्षिणपूर्व में है।
इन राज्यों में होगा असर
इस मौसमी गतिविधि के कारण पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम और त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में शनिवार को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
–
छत्तीसगढ़ में असर नहीं
आईएमडी का कहना है कि चक्रवात ‘मिधिली’ का छत्तीसगढ़ पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने के आसार नहीं होगा। छत्तीसगढ़ मे 19 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के बाद प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में तापमान में बढ़ाेतरी हो सकती है।
000

