75 सीटों के साथ फिर से कांग्रेस की सरकार : बैज

पहले चरण के समान ही दूसरे चरण में भी जनता का मिलेगा आशीर्वाद

रायपुर। दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम पहले चरण के समान ही दूसरे चरण में भी जनता का भरपूर आशीर्वाद कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिलेगा। 75 सीटों के साथ प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने अपने 5 सालों के कामों के आधार पर जनता से वोट मांगा। हम पूरे चुनाव को सकारात्मक तरीके से लड़े। हमारा प्रयास था कि हम अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे। हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में जो काम किया था हमारे वोट मांगने का वही बड़ा आधार था। श्री बैज ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान, मजदूर, युवाओं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को सशक्त बनाने के लिए ठोस योजनायें बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया। ऋण माफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली। हमने 5 सालों में बेरोजगारी, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिससे प्रदेश की 40 लाख आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि 2018 में जिन वादों के आधार पर कांग्रेस को जनादेश मिला था, हमारी सरकार ने 5 सालों में उन वादों को पूरा कर दिखाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरी। आने वाले समय में हमने जनता से फिर 21 वादे किये है सरकार बनते ही हम उन वादों को फिर से पूरा करेंगे।

कांग्रेस का वादा, मिलेगी सौगात

श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है कि महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना के तहत 15,000 रुपए सालाना कांग्रेस की सरकार देगी। पहले की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ होगा। अब धान का 3200 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी और 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी मिलेगी। तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000रुपए और 4000 रुपए सालाना बोनस भी दिया जाएगा। 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे।
99999999999999

साव का दावा- बना रही भाजपा सरकार
करप्शन व कर्ज में डूबी कांग्रेस सरकार की विदाई तय, हम बनाएंगे खुशहाल समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़

हरिभूमि न्यूज़ बिलासपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव लोरमी क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि भाजपा आसानी से स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। हरिभूमि से उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश-

सवाल: कांग्रेस ने कर्ज माफी के बाद अब डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने की भी घोषणा की है। भाजपा के पास क्या जवाब है?

जवाब: भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब पहले चरण के मतदान के बाद भी घोषणाएं की जा रही हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस डरी हुई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हार माल ली है इसीलिए ऐसी घोषणाएं करनी पड़ रही हैं। 700 से अधिक घोषणा भूपेश बघेल कर चुके हैं लेकिन उसे पूरा नहीं किया। कर्जमाफी की घोषणा किसानों के साथ छलावा है। करप्शन व कर्ज में डूबी कांग्रेस सरकार केवल धोखा देती रही है। कांग्रेस ने कभी गांव,गरीब, किसानों की चिंता नहीं की। एक तरफ कर्ज माफी की बात करते हैं दूसरी तरफ किसानों को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर कचरा थमा रहे हैं।भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त सरकार देने के संकल्प के साथ मैदान है। हम माता बहनों की सुरक्षा, कर्मचारियों, अधिकारियों के हितों की रक्षा, किसानों, गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ मैदान में हैं।

सवाल : पहले चरण का मतदान हो चुका है, बस्तर में इस बार भाजपा कुछ कर पाएगी ?

जवाब: वहां नतीजे भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं।कांग्रेस की सरकार ने बस्तर के लिए कुछ नहीं किया। आदिवासी परिवार परेशान हैं। उनके साथ अन्याय हो रहा है।स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।बस्तर की जनता इस बार सबक सिखाएगी। आदिवासी अंचल सरगुजा का भी यही हाल है। 5 साल की

घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को वहां की जनता बदलने वाली है।

सवाल: कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा राजनीति का भगवाकरण कर चुनाव जीतना चाहती है ?

जवाब: भाजपा जनमानस के लिए काम करने वाली पार्टी है।तुष्टिकरण की राजनीति तो कांग्रेस ने की। कबीरधाम में भगवा ध्वज के अपमान की घटना के मामले में कांग्रेस सरकार ने झूठे मुकदमे बनाए और निर्दोष लोगों को जेल में ठूंसा, जेल में यातनाएं दी गई। बिरनपुर में हत्या हुई। आरोपियों पर कारवाई नहीं की गई और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हत्या और आगजनी के झूठे मामले बना दिए गए। यह मेरा आरोप नहीं है।अदालत ने भी कहा कि 8 नौजवानों को पुलिस बिना आधार के गिरफ्तार किया। इसी तरह मलकीत सिंह की भी हत्या हुई। इन सारी बातों से स्पष्ट है कि राज्य की कानून व्यवस्था की हालत कितनी खराब है।

सवाल: कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी भी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा इसी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है?

जवाब:कांग्रेस को देश के संविधान और कानून पर भरोसा नहीं है। ईडी 2 साल पहले से घोटालों की जांच कर रही है। जहां भ्रष्टाचार होगा वहां जांच होगी। भ्रष्टाचारियों को न्यायालय ने भी राहत नहीं दी है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा किया ही क्या है। जुआ, शराब, सट्टा को

संरक्षण देकर कांग्रेस युवाओं के भविष्य को खराब करने का काम कर रही है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला,डीएमएफ घोटाला, पीएससी भर्ती घोटाला ही इस सरकार की पहचान है।

सवाल:भाजपा ने भी 15 साल शासन चलाया, उस पर कांग्रेस आरोप लगाती है। आपके पास सुशासन की क्या योजना है, कोई रोड मैप है?

जवाब: अटल जी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया। 15 साल में भाजपा सरकार ने इसे सजाने संवारने का काम किया। गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया गया। लेकिन कांग्रेस की सरकार में सारे विकास कार्य ठप कर दिए और छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। शांति के टापू को अशांत कर दिया।कांग्रेस ने राज्य को घोटालों का गढ़ बना दिया।पीएससी को भी घोटाले का केंद्र बना दिया गया। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।मोदी जी की गारंटी के साथ भाजपा ने घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं के लिए जो वादे किए हैं वह शत प्रतिशत पूरे करेंगे। भाजपा खुशहाल,समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाएगी।अच्छे से काम करें तो छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्य में ला सकते हैं यह हम करके दिखाएंगे।

सवाल: भाजपा पर आरोप लग रहा है कि टिकट वितरण में पार्टी ने पुरानी कैबिनेट को उतार दिया। टिकट वितरण में डॉ रमन की चली।इसे जनता कितना स्वीकार करेगी?

जवाब: पार्टी में जो भी फैसला हो रहा है वह सामूहिक निर्णय है।भाजपा ने 48 नए चेहरे को मैदान में उतारा है जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।पुराने अनुभवी भी मैदान में हैं।जनता हमारे पक्ष में फैसला देगी। तीन दिसंबर को कमल खिलेगा।

सवाल: भाजपा बिना किसी चेहरे के चुनाव मैदान में है, क्या आप भी मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं ?

जवाब: भाजपा में सरकार बनने के बाद नेता चुनने में 2 मिनट का भी समय नहीं लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि उनका नेता कमल है।पूरी भाजपा हमारा चेहरा है।चेहरे का संकट तो कांग्रेस के पास है, क्योंकि कांग्रेस को भूपेश पर भरोसा नहीं रहा इसीलिए सामूहिक नेतृत्व की बात करने लगे।

0000

प्रातिक्रिया दे