मामूली विवाद पर घटना को दिया अंजाम, बोदलबाहरा जंगल में घटी घटना

मगरलोड। पत्नी के सामने ही पति की पत्थर से वारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

थाने से मिली जानकारी अनुसार 8 नवंबर बुधवार की शाम लगभग 5 बजे ग्राम धनबुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण नेताम पिता अक्तूराम (37) अपनी पत्नी माहेश्वरी नेताम के साथ बोदलबाहरा किसी काम से केवराड़ीह जंगल के रास्ते से जा रहा था। बीच रास्ते में गांव के गणेश ध्रुव पिता स्व. रामचंद्र ध्रुव मिला। वह भी उन लोगाें के साथ चल रहा था। घर वापसी के दौरान लक्ष्मी नारायण नेताम और गणेश राम ध्रुव दोनों ने शराब पी। लक्ष्मी नारायण नेताम ने ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी थी। तीनों घर आ रहे थे तभी रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास बोदलाबाहरा जंगल चट्टान रास्ते के पास लक्ष्मीनारायण नेताम और गणेश राम ध्रुव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश राम ध्रुव ने लक्ष्मीनारायण नेताम के सिर व पीठ पर पत्थर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

बॉक्स..

पति को नहीं बचा पाई

मृतक की पत्नी ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन वह अपने पति को बचाने में सफल नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक गोपालचंद कोसरे, आरक्षक शंकरलाल आरदा पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे लिया। पुलिस धारा 302 दर्ज कर फरार आरोपी गणेश राम ध्रुव की तलाश में जुट गई है।

0000

प्रातिक्रिया दे