एक दूजे के हुए ‘राघव-परिणीति, उदयपुर में लिए सात फेरे

उदयपुर। बॉलीवुड की क्यूट डीवा परिणीति चोपड़ा रविवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेकर जन्म-जन्म के बंधन में बंध गई हैं। उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ होटल में राघव और परिणीति की ग्रैंड अंदाज में शादी हुई। बॉलीवुड और राजनीति जगत से जुड़े कई मशहूर चेहरे इस खास शादी का हिस्सा बने।

—राघव नाव पर सवार होकर होटल ‘द लीला पैलेस’ पहुंचे

-शाम की मद्धम रोशनी में राघव-परिणीति ने लिए सात फेरे

—परिणीति की बिदाई में कबीरा सॉन्ग प्ले किया गया
999

जयपुर। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मिस से मिसेज बन चुकी हैं। परिणीति ने आप नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी हो गई। दोनों ने उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई। कपल की यह ड्रीम वेडिंग रविवार को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई।

पहुंची जानी-मानी हस्तियां

शाही अंदाज में हुई इस शादी में कई जानी-पहचानी हस्तियां पहुंची थीं. इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, युवा सेना के आदित्य ठाकरे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा, एक्ट्रेस भाग्यश्री शामिल हुईं।

ऐसी है राघव-परिणीति की लव स्टोरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव और परिणीति की पहली मुलाकात करीब 15 साल पहले हुई थी। परिणीति यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकॉनिमिक्स और फाइनांस की पढ़ाई कर रही थीं। कहा जाता है कि राघव चड्ढा भी उसी दौरान लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी शुरुआती जान-पहचान हुई। दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब परिणीति पंजाब में पिछले साल फिल्म चमकीला की शूटिंग कर रही थीं और राघव वहां मिलने पहुंचे थे। खबरों की मानें तो बस यही वो मुलाकात थी जब दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे।

प्रातिक्रिया दे