मोदी बोले- देश को आगे ले जाने पूर्ण बहुमत वाली सरकार होना जरूरी

महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिलाओं ने भाजपा मुख्यालय में पीएम संग मनाया जश्न

फोटो पीएम नाम से ……

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे जहां महिला कार्यकर्ताओं ने बिल पास होने पर जश्न मनाया व मोदी का स्वागत कर धन्यवाद दिया। पीएम ने भी महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा क देश को आगे ले जाने के लिए पूर्ण बहुमत वाली सरकार बहुत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कभी-कभी किसी निर्णय में देश का भाग्य बदलने की क्षमता होती है। हम ऐसे ही निर्णय के साक्षी हैं। जिस बात को देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था। वो सपना अब साकार हुआ है। कल सब लोगों ने वोट तो दिया लेकिन उन्हें इस बात से तकलीफ थी कि ‘नारी शक्ति वंदन’ शब्द क्यों लाया गया है, क्या देश की महिलाओं को वंदन नहीं किया जाना चाहिए?….इस कानून ने साबित किया है कि देश को आगे ले जाने के लिए पूर्ण बहुमत वाली सरकार बहुत आवश्यक है। उधर, भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंचने लगी थीं। उन्होंने गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मनाया। मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बता दें कि अब ये बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा। 50 प्रतिशत विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा।

राहुल बोले- 10 साल बाद होगा लागू

फोटो लगाएं …………….

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के कांग्रेस कार्यलय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला आरक्षण बिल पर कहा कि सच्चाई यह है कि यह आज से 10 साल के बाद लागू होगा। उन्होंने कहा कि सदन में महिला आरक्षण बिल लाया गया। बिल में दो चीज़ें संबंधित पाई गईं जिनमें एक की महिला आरक्षण से पहले जनगणना होगी और दूसरा परिसीमन करना होगा और इन दोनों को करने के लिए कई साल लगेंगे। महिला आरक्षण आज किया जा सकता है लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती है। राहुल ने कहा कि जनगणना का लेकर हमने जो डाटा निकाला था उसे सार्वजनिक कर दें जिससे सभी को पता चल जाए कि ओबीसी कितने हैं और नई जनगणना जाति के आधार पर करें।

संसद में बिल आया तो पहले लीपा-पोती हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है। इसके पहले जब भी ये बिल महिला आरक्षण बिल संसद में आया तो लीपा-पोती हुई। सिर्फ नाम दर्ज कराए गए लेकिन निष्ठापूर्वक कभी प्रयास नहीं हुआ।

ये हमारा कॅमिटमेंट था जो पूरा किया

मोदी ने कहा, लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से कोशिश कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं। नई संसद भवन के पहले ही दिन हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये अवसर हमें मिला है। आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी।

हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा

मोदी ने कहा कि आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें बेटियां खुशी मना रही हैं। हमें आशीर्वाद दे रही हैं। करोड़ों माताओं बहनों के सपनों को साकार करने का आशीर्वाद हम भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिला है। यह हमारे लिए गौरव करने का दिन है। यह देश के लिए खास समय है। यह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए भी खास है।

यह कानून नहीं, भारत का उद्घोष है

मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल यह कोई सामान्य कानून नहीं है। यह नए भारत का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन सुधारने के लिए जो गारंटी मोदी ने दी थी, उसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसमें कई बाधाएं थीं लेकिन जब नीयत पवित्र हो तो परेशानियों को पार करके भी परिणाम लाती है।

विपक्ष को भी धन्यवाद देता हूं

मोदी ने कहा कि यह अपने आप में रिकॉर्ड है कि इस कानून को संसद के दोनों सदनों में व्यापक समर्थन मिला। पक्ष-विपक्ष ने भी राजनीति से उठकर इसका समर्थन किया। मैं सबको धन्यवाद देता हूं। मेरे देश की हर माता, बहन और बेटी सत्ता में भागीदारी के लिए 3 दशक से प्रयास कर रही थी।

प्रातिक्रिया दे