नूंह में 51 साधु-संतों की मौजूदगी में ब्रजमंडल यात्रा, किया जलाभिषेक

—तीन मंदिरों में पूजा-अर्चना, शहर में सन्नाटा, बंद रहे स्कूल और दफ्तर खाली

-12 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहीं।

-28 हरियाणा पुलिस की टीम तैनात रहीं।

-03 आईपीएस अधिकारी ने देखी व्यवस्था।

-02 एएसपी रैंक के अधिकारी भी रहे तैनात।

-08 डीएसपी को विभिन्न इलाकों में व्यवस्था की जिम्मेदारी।

-15 इंस्पेक्टर ने सभी संवेदनशील इलाकों पर रखी नजर।

इंट्रो

हरियाणा के नूंह में भारी तनाव के बीच ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा सोमवार को पूरी हो गई। सावन माह के आखिरी सोमवार को नलहड़, झिरका व सिंगार गांव स्थित मंदिरों पर जलाभिषेक का संकल्प था। विश्व हिंदू परिषद, सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर हिंदू संगठन सोमवार को पैदल ब्रजमंडल यात्रा नहीं निकाल पाए। जिला प्रशासन ने सुबह 51 लोगों को पुलिस सिक्योरिटी के बीच 3 गाड़ियों में ले जाकर जलाभिषेक कराया।

नई दिल्ली। हरियाणा के नूंह में सावन के आखिरी सोमवार को निकली ब्रजमंडल यात्रा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली है। लोगों ने श्रद्धापूर्वक व पूरी आस्था के साथ मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नूंह जिला प्रशासन ने सोमवार को लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना करने पर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, सरकारी कार्यालय खुले रहे थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा ब्रजमंडल की शोभायात्रा को लेकर आह्वान करने पर किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी गई, लेकिन जिले में लगातार जलाभिषेक हुआ। जलाभिषेक हर सोमवार को किया जाता है, पिछले सोमवार भी ढाई सौ से 500 लोगों ने मंदिर में जलाभिषेक किया था। इसी कड़ी में इस बार भी स्थानीय लोगों द्वारा नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रही और शांति एवं कानून व्यवस्था बनी हुई है। किसी को भी यात्रा के रूप में जिले में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। जलाभिषेक शांति पूर्वक होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के आने से माहौल में थोड़ा तनाव उत्पन्न हुआ लेकिन, पुलिस की सतर्कता से कहीं भी माहौल नहीं बिगड़ा।

नूंह जिला प्रशासन ने सोमवार को लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना करने पर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, सरकारी कार्यालय खुले रहे थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। हालांकि सरकारी मेडिकल कॉलेज में जरूर लोग पहुंचे। प्रशासन ने जलाभिषेक यात्रा को लेकर सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम किया था। वहीं गांवों में मस्जिदों के माध्यम से लोगों को घरों में रहने को कहा गया था। ऐसे में लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। दूसरी ओर आम दिनों की भांति सरकारी कार्यालय खुले रहे। लघु सचिवालय में सरकारी कार्यालय में सभी कर्मचारी सुबह काम पर पहुंचे लेकिन कार्यालयों में लोग नहीं पहुंचे। उपायुक्त ने बताया कि एहतियात के तौर पर धारा-144 लगाई गई थी। लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। जिला प्रशासन व आम नागरिकों के सहयोग से अब जनजीवन सामान्य तरीके से पटरी पर लौट रहा है।

हर-हर महादेव की गूंज

दोपहर में साधु-संतों को लेकर तीन गाड़ियों का काफिला अड़बर चौक से मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान लोग हर-हर महादेव के उद्घोष करते गए। सबसे पहले पटौदी के स्वामी धर्मदेव मंदिर पहुंचे। तीन छोटी गाड़ियों से भी लोग पहुंचे। इसके बाद विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार पहुंचे। इसके बाद रोडवेज की बस से कुछ लोग मंदिर के लिए रवाना हुए।

तीनों मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

विहिप समेत अन्य लोगों ने नल्हड मंदिर, फिरोजपुर झिरका मंदिर और सिंगार शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनी थीं। नूंह में सुबह स्थानीय लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इसमें नूंह आधार कार्ड वाले लोगों को ही प्रवेश मिला।

अमन-चैन व शांति के साथ हुए जलाभिषेक के कार्यक्रम

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि जिला नूंह में कुछ संगठनों द्वारा ब्रजमंडल की यात्रा के आह्वान के बाद आज जिला में शांतिपूर्ण माहौल में जलाभिषेक के कार्यक्रम हुए। स्थानीय लोगों द्वारा पूरा दिन नल्हेश्वर मंदिर, झीर मंदिर में जलाभिषेक के कार्यक्रम शांतिपूर्वक ढंग से हुए। अमन-चैन व शांति बहाली में हर वर्ग का अच्छा सहयोग रहा। सभी गांवों में बनी शांति कमेटियों ने जिला में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने छोड़ा

हथीन में बृजमण्डल शोभा यात्रा को लेकर हिरासत में लिए गए 95 लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है। भाजपा नेता मोतीराम शर्मा को भी पुलिस ने छोड़ दिया है।

000

प्रातिक्रिया दे