4 लाख लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

-इस साल 1 जुलाई से शुरू हुई थी अमरनाथ यात्रा

जम्मू। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से मंगलवार सुबह 451 श्रद्धालुओं का 36 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 303 श्रद्धालुओं में 256 पुरुष, 26 महिलाएं, 21 साधु शामिल थे। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 148 श्रद्धालुओं में 123 पुरुष, 25 महिलाएं शामिल थे। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा मेंअब तक 4.22 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। दोनों यात्रा मार्गों पर लगाए गए कुल 123 लंगर में से 60 वापस चले गए है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए लंगर में भी तीस प्रतिशत वापिस चले गए हैं। इस बार यात्रा की अवधि 62 दिन की अब तक की सबसे अधिक है। इस समय मौसम खुशगवार बना हुआ है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

000

प्रातिक्रिया दे