दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल… पाक यूनिवर्सिटी में छात्राओं के 5500 अश्लील वीडियो

-कहा जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल

पाकिस्तान में बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है। इसे दुनिया का भी सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है, जिसमें 5500 कॉलेज छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्राओं को सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। पाकिस्तान का ये स्कैंडल दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, मामले में पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर (आईयूबी) घोटाले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का फैसला किया है, जिसमें तीन कुलपति और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। दरअसल, स्कैंडल से जुड़े अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। इनमें से ही एक वीडियो में कार की डिक्की से एक लड़की निकलकर एक घर में जाती नजर आ रही है। इस लड़की को एक शख्स लेकर आता है और घटना का वीडियो बना लिया जाता है। ये पीड़ित लड़की उन हजारों लड़कियों में शामिल है, जिन्हें पहले ड्रग्स का आदी बनाया जाता था, फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे मनचाहा काम करवाया जाता। मामला पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर का है, जो पुलिस के मुताबिक नशीली दवाओं और यौन शोषण का अड्डा बन चुकी है। जांच में आरोपियों के मोबाइल से कई सबूत मिले हैं, जिसमें अश्लील वीडियो के साथ ढेरों व्हाट्सअप चैट हैं, जिससे साबित होता है कि ये गंदा खेल कई सालों से चल रहा था। एजाज हुसैन नाम का व्यक्ति इस पूरे स्केंडल का मुख्य आरोपी है, जिसका गैंग हजारों लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनका शोषण कर रहा था।

000

प्रातिक्रिया दे