- दिल्ली के बाद अब यूपी में भी बाढ़ का खतरा
नई दिल्ली। दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। यूपी के आगरा में यमुना नदी खतरे के निशान से दो फीट ऊपर बहने लगी है और ताजमहल के पास दशहरा घाट डूबा गया है। यहां पर यमुना का जलस्तर 497 फीट पहुंच गया है और 495 फीट पर खतरे का निशान है। ताजमहल के पास यमुना का पानी पहुंचने के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ताजमहल के बाहर बनी बाउंड्री वाल को पानी छू रहा हैं। पुलिस मौके पर मौजूद रहे है और आसपास काफी हलचल हो रही है। बता दें कि आगरा में 45 साल बाद यमुना नदी ने ताजमहल की दीवार को छुआ है। यहां साल 1978 में बाढ़ आई थी, तब फ्लड लेवल 508 था। उस समय ताजमहल की दीवार पर पानी पहुंच गया था। कई गांव और यमुना किनारे बसीं कालोनियां जलमग्न हो गई थीं। सोमवार सुबह फिर ताजमहल की दीवार तक पानी पहुंच गया है।
दिल्ली में यमुना 205.58 मीटर पर, खतरे के निशान से ऊपर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 205.52 मीटर से 205.58 मीटर पर पहुंच गया। यमुना के जलस्तर ने पिछले सप्ताह 207.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। नईदिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि ‘केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोंरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है।”
हिमाचल में बाढ़ से 1,411 करोड़ का नुकसान
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जल शक्ति विभाग को 1,411 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण 5,203 पेयजल और 1,237 सिंचाई योजनाओं के अलावा 55 सीवरेज योजनाएं प्रभावित हुईं।
0000

