जीसीआरजी के चैंपियंस ग्रुप में भारत शामिल

-गुटेरेस की ओर से पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण किया स्वीकार

नई दिल्ली। भारत संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (जीसीआरजी) के चैंपियंस ग्रुप में शामिल हो गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और वित्त में परस्पर जुड़े संकटों से संबंधित तत्काल और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने और वैश्विक प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए मार्च 2022 में यूएनएसजी (यूएनएसजी) द्वारा ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (जीसीआरजी) की स्थापना की गई थी। जीसीआरजी की देखरेख चैंपियंस ग्रुप द्वारा की जाती है जिसमें बांग्लादेश, बारबाडोस, डेनमार्क, जर्मनी, इंडोनेशिया और सेनेगल के एचओएस/एचओजी शामिल हैं। इस समूह में शामिल होने का निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत की भागीदारी से दुनिया, विशेषकर विकासशील देशों को प्रभावित करने वाले विकासात्मक मुद्दों पर परिणामोन्मुख समाधान खोजने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को और बढ़ावा मिलेगा।

संजय वर्मा जीसीआरजी शेरपा

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा को जीसीआरजी प्रक्रिया के लिए शेरपा के रूप में नामित किया गया है। शेरपा संजय वर्मा आज वर्चुअली रूप से मिलेंगे। चैंपियंस ग्रुप की बैठक 21 जुलाई 2023 को निर्धारित की गई है।

0000

प्रातिक्रिया दे