अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

फोटो अमरनाथ नाम से …..

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए पूजन अर्चन कर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भगवती नगर शिविर से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि आरएफआईडी टैग लेना अनिवार्य है।

तत्काल पंजीकरण के लिए वैष्णवी धाम, महाजन सभा, पंचायत घर में, संतों के पंजीकरण के लिए गीता भवन तथा राम मंदिर में दो ‘काउंटर‘ स्थापित किए गए हैं।

-बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के वास्ते कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। यह गुफा मंदिर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है।
000

प्रातिक्रिया दे