लिव-इन पार्टनर के किए टुकड़े, कुकर में उबाल कुत्तों खिलाया

मुंबई में श्रद्धा वाल्कर मर्डर जैसी वारदात

मुंबई। दिल्ली का श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस ने देशभर में सुर्खियां बटोरीं थी और अब मुंबई में भी एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में 56 साल के हत्यारे मनोज साने ने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती को बोटी-बोटी काट डाला। इस खौफनाक मर्डर केस की कहानी सुन लोग दहल गए हैं। जल्लाद मनोज ने सरस्वती की लाश को 20 से ज्यादा टुकड़ों में काटा। लाश के टुकड़ों को वह कुकर में उबाल कुत्तों को खिला देता था। कुछ टुकड़ों को उसने मिक्सर में पीस कर नाली में बहा दिया। इस खबर ने लोगों के बीच खलबली पैदा कर दी है।

दरअसल मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़ों के कुकर में उबाल दिया। हालांकि अपनी एक गलती की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए।

डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साने के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी। उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

बदबू ना फैले इसलिए उबाला

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि, इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पड़ोसियों का कहना है कि उसे कुछ दिनों से कुत्तों को कुछ खिलाते भी देखा गया था। माना जा रहा है कि वह पार्टनर के शव के टुकड़े ही कुत्तों को डाल रहा था।

लाश को ठिकाने लगाने का तरीका

जल्लाद मनोज साने और दिल्ली आफताब इंसान के रूप में हैवान हैं। धारदार हथियार से श्रद्धा को कई टुकड़ों में काटने के बाद आफताब लाश को मिक्सर में पीस चुरा बना देता था। वह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में श्रद्धा की लाश को ठिकाने लगाता था। मुंबई के हत्यारे मनोज ने भी कुछ ऐसा ही कदम उठाया। सरस्वती को काटने के बाद वह उसकी लाश को कुकर में उबालता था। उबालने के बाद वह आवारा कुत्तों को अपनी पार्टनर की लाश खिलाता था। लाश के कई टुकड़ों को मिक्सर में पीस उसने नाली में भी बहा दिया।

4 दिन से कुत्तों को कुछ खिला रहा था आरोपी

सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया। आरोपी मनोज साने को पुलिस ने मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

000

प्रातिक्रिया दे