पंजाब के पूर्व सीएम बादल का निधन

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनका मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हुआ। अब बठिंडा जिले के बादल गांव में अंतिम संस्कार होगा। वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था।

000000

प्रातिक्रिया दे