प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉन्च की वॉटर मेट्रो सर्विस… अब पानी पर दौड़ेगी मेट्रो

— रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं दी जाएंगी

— यह मेट्रो शहर और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और कोच्चि वाटर मेट्रो सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। वाटर मेट्रो को केरल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। कोच्चि वॉटर मेट्रो शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में अहम साबित होगी। यह प्रोजेक्‍ट करीब 1,136 करोड़ रुपए का है। इस अवसर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कहा कि जैसे-जैसे राज्यों का विकास होगा, देश तेजी से विकास करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारी संघवाद पर जोर देती है और मानती है कि अगर राज्यों का विकास होता है तो इससे देश के विकास में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा, हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है, राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो भारत का विकास और तेज होगा, हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं। दक्षिणी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए मोदी ने इससे पहले केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा राज्य की राजधानी को कासरगोड से जोड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 11 जिलों क्रमश: तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड स्‍थानों से गुजरेगी।

आज से शुरुआत

कोच्चि वाटर मेट्रो सर्विस की शुरुआत 26 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से होगी। यह सर्विस रात के 8 बजे तक जारी रहेगी। वहीं पीक ऑवर्स के दौरान हाईकोर्ट-वाइपीन रूट पर हर 15 मिनट में नावों का संचालन किया जाएगा।

हर 15 मिनट में सेवाएं

यह सर्विस उन शहरों के लिए अच्छी है, जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई समस्याएं हैं। वॉटर मेट्रो वातानुकूलित होगी। रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं दी जाएंगी। शुरुआत में 23 बोट्स और 14 टर्मिनल के साथ इसकी शुरुआत होगी। हर एक मेट्रो में 50 से 100 यात्री सवारी कर सकते हैं।

000

प्रातिक्रिया दे