दो हत्याओं के आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया इनाम

—बिरनपुर हिंसा के बाद हत्या के अलावा दो और केस दर्ज

बेमेतरा। साजा ब्लॉक के ग्राम बिरनपुर की साम्प्रदायिक हिंसा की घटना के बाद थाना साजा में चार और आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें फिलहाल आरोपी अज्ञात है, लेकिन बेमेतरा एसपी ने मंगलवार को मिली दो व्यक्तियों के लाश के अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले को 10 हजार के इनाम दिए जाने की घोषणा की है। मंगलवार को ग्राम बिरनपुर मुरुम खदान में एक समुदाय विशेष के दो व्यक्ति की हत्या कर फेंक देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू पिता उम्मद मोहम्मद एवं उसके बेटे ईदुल मोहम्मद के रूप में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है।

घर में हुई तोड़फोड़, 3 लाख का नुकसान

इधर, 8 अप्रैल को शाम 4:00 बजे के आसपास बिरनपुर के एक मकान के सामने 20-25 अज्ञात व्यक्ति आए। घर को तोड़-फोड़ कर आंगन में खड़ी टाटा एस गोल्ड क्रमांक सीजी 25-2420 को आग लगा दी। तोड़फोड़ में लगभग 3 लाख का नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 435, 451, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।


दो घरों में लगी आग

10 अप्रैल को दोपहर 5:00 से 5:30 बजे के आसपास ग्राम बिरनपुर नाला किनारे चोरभट्टी मार्ग स्थित एक मकान में आग लगने से मकान का पूरा मलमा काड, बल्ली, म्यार दरवाजा जलकर राख हो गया। दोपहर 2:00 से 2:30 बजे करीबन ग्राम बिरनपुर नहर किनारे स्थित एक मकान में आग लगने से पूरा मकान जल गया। मकान अंदर रखे गैस सिलेंडर जलने से ब्लास्ट हो गया। दोनों मामलों में धारा 436, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

0000

प्रातिक्रिया दे