-करीबी जोगा गिरफ्तार
लुधियाना। अलगाववादी अमृतपाल सिंह अभी भी लापता हैं लेकिन उसका करीबी सहयोगी जोगा सिंह शुक्रवार को पुलिस के हाथ लग चुका है। जोगा सिंह दो सप्ताह पहले खालिस्तानी उपदेशक अमृतपाल सिंह के साथ भागा था। जोगा लुधियाना के पास सोनवाल में पकड़ा गया है। इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल की तलाश में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और बठिंडा के 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जोगा की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। दरअसल जब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन पर कार्रवाई शुरू की थी, तब कट्टरपंथी उपदेशक अपने ड्राइवर जोगा सिंह और सहयोगी पप्पलप्रीत के साथ भाग गया था। तब से कई कट्टरपंथियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। जोगा सिंह की गिरफ्तारी से उम्मीद लगाई जा रही है कि पुलिस उससे अमृतपाल सिंह के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल कर सकती है।
–
अमृतपाल न करे सरेंडर : सांसद सिमरनजीत
संगरूर से शिअद (अमृतसर) के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए। उसने गलती की। साथ में ही बॉर्डर था, नेपाल जाने की क्या जरूरत थी, रावी पार कर पाकिस्तान चला जाता। हम 1984 के बाद भी गए थे। जिंदगी खतरे में हो और सरकार ऐसा जुल्म करती हो तो सिख इतिहास में यह सब जायज है। मान ने कहा कि सरकार कह रही कि वह आईएसआईका आदमी है। अमृतपाल वहां जाता तो आईएसआई उसे गले लगा लेती।
0
00

