बेटिकट यात्रियों की आफत बनीं महिला रेलकर्मी, वसूला 1 करोड़ जुर्माना!

-रेलमंत्रालय ने जारी किया वीडियो

(फोटो : महिला)

नई दिल्ली। रेलवे में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की उनके काम के लिए तारीफ हो रही है। दरअसल, इस महिला कर्मचारी ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले रेलयात्रियों से 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का जुर्माना वसूला है। रोजलीन अरोकिया मैरी दक्षिणी रेलवे में चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह 1 करोड़ का जुर्माना वसूलने वाली रेलवे की पहली टिकट चेकिंग स्टाफ बन गई हैं। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मैरी की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में वह रेलयात्रियों का टिकट चेक करती दिख रही हैं। इसके अलावा वह पेनल्टी भी वसूल रही हैं। रेल मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा-वह अपने काम को पूरी निष्ठा के साथ कर रही हैं। रोजलीन अरोकिया मैरी दक्षिणी रेलवे में चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह बेटिकट और अनियमित रेलवे यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल चुकी हैं।

एक कर्मचारी ने वसूला

दक्षिणी रेलवे ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा कि मैरी के अलावा दो और टिकट चेकिंग स्टाफ ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। इन सभी ने यह जुर्माना अप्रैल 2022 मार्च 2023 के बीच वसूल किया है। चेन्नई डिवीजन के डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर एस नंदा कुमार ने 1 करोड़ 55 लाख की पेनल्टी वसूली। वहीं सीनियर टिकट एग्जामिनर शक्थिवेल 1.10 करोड़ रुपए बतौर जुर्माना वसूले।

00

प्रातिक्रिया दे