नेवी के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे चालक दल के तीन सदस्य

Indian Navy Helicopter: भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट से दूर अरब सागर के पास हादसे का शिकार हो गया। चालक दल के तीन सदस्यों को बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना के मुताबिक भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे