—दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड, आरआरआर ‘फिल्म ऑफ द ईयर’
मुंबई। 2022 में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी मूवी ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बड़ी बेस्ट फिल्म का अवार्ड हासिल किया है। आरआरआर को इंटरनेशनल फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। अवॉर्ड सेरेमनी मुंबई में हुई। इसमें आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया।
विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड नाइट की फोटो और वीडियो को शेयर किया है। इस पुरस्कार को उन्होंने आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश की जनता को डेडिकेट किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को बधाई मिल रही है। द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। इस मूवी पर काफी बवाल हुआ था। राजनीतिक पार्टियों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए थे। कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी बनी।
—
किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
आरआरआर- फिल्म ऑफ द ईयर
द कश्मीर फाइल्स– बेस्ट फिल्म
आलिया भट्ट– बेस्ट एक्ट्रेस (गंगूबाई काठियावाड़ी)
रणबीर कपूर- बेस्ट एक्टर (ब्रह्मास्त्र पार्ट 1)
वरुण धवन- बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (भेड़िया)
ऋषभ शेट्टी – बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर (कांतारा)
अनुपम खेर – मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर (द कश्मीर फाइल्स)
रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस – बेस्ट वेब सीरीज
अनुपमा – टीवी सीरीज ऑफ द इयर
तेजस्वी प्रकाश – बेस्ट टीवी एक्ट्रेस (नागिन 6)
जैन इमाम– बेस्ट टीवी एक्टर (फना-इश्क में मरजावां)
–
रेखा ने लूटी लाइमलाइट
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट में पहुंचे इन विनर्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस सेलेब्स को ढेर सारी मुबारकबाद दे रहे हैं। आलिया ने पति रणबीर कपूर के बिहाफ पर अवॉर्ड लिया था। स्टेज पर आलिया और रेखा की शानदार बॉन्डिंग वायरल हो रही है। सफेद साड़ी में आलिया स्टनिंग लगीं, वहीं रेखा तो हैं ही सदाबहार ब्यूटी, उन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली।
—
इधर, विवाद भी
कंगना ने आलिया-रणबीर पर साधा निशाना
अवार्ड के लिए ज्यूरी के फैसले को फ्रॉड बताते हुए अभिनेत्री कंगना रनोट ने रणबीर-आलिया पर एक बार फिर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को गलत करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बिना किसी का नाम लिए आलिया-रणबीर को डिजर्विंग एक्टर्स के अवॉर्ड छीनने के आरोप लगाए हैं। पोस्ट में कंगना ने लिखा- अवॉर्ड सीजन की शुरुआत हो चुकी है। नेपोटिज्म माफिया फिर जीत गए। इन्होंने टैलेंटेड और डिजर्विंग लोगों से सारे अवॉर्ड छीन लिए हैं।
000000000

