5 साल में 2613 घरेलू उड़ानों में तकनीकी खामी

  • नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने लोकसभा में बताया

सुप्रीम कोर्ट में 69000 से ज्यादा मामले लंबित

नई दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनियों ने पिछले पांच साल में अपने विमानों में 2,613 महत्वपूर्ण तकनीकी खराबी की सूचना दी है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ऐसी महत्वपूर्ण खामियों की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को देने की आवश्यकता होती है। इनमें सबसे अधिक बार इंडिगो ने तकनीकी खामियों की सूचना दी। सुप्रीम कोर्ट में 69,511 मामले लंबित हैं, जबकि देश के 25 हाईकोर्ट में 59 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण का हवाला देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब यह जानकारी दी। उन्होंने एक फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहा कि देशभर के हाईकोर्ट में 59,87,477 मामले लंबित हैं। इनमें से 10.30 लाख मामले देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित हैं। सिक्किम हाईकोर्ट में सबसे कम 171 मामले लंबित हैं।

बार्क के एक भी वैज्ञानिक की रेडिएशन से मौत नहीं

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) के एक भी वैज्ञानिक की मौत रेडिएशन की वजह से नहीं हुई है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सिंह ने कहा, बार्क में दो या तीन अप्राकृतिक मौत के मामले सामने आए हैं और दो कैंसर के मामले सामने आए,जिसका रेडिएशन से कोई लेना देना नहीं था।

भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने उन्हें 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद भाजपा सांसद सदन में भारी कामकाज की उम्मीद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

वर्ष 2022 में 2.25 लाख लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता

वर्ष 2022 में 2.25 लाख और 2021 में 1.63 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। वहीं, साल 2011 के बाद 16,63,440 लोग नागरिकता छोड़ चुके हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सवाल के लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार पिछले तीन वर्षों के दौरान पांच भारतीय नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की नागरिकता प्राप्त की है। जयशंकर ने उन 135 देशों की सूची भी उपलब्ध कराई जिनकी नागरिकता भारतीयों ने हासिल की है। एजेंसी

अमेरिका में छंटनी से सरकार अवगत

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि सरकार हाल के महीनों में अमेरिकी कंपनियों की ओर से पेशेवरों की छंटनी के मुद्दे से अवगत है। भारत ने अमेरिकी सरकार के समक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाया है।


00000

प्रातिक्रिया दे