प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच

अक्सर ऐसी घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं, जहां पर लोगों को झूठी प्रॉपर्टी बेचकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया जाता है। ऐसे में लोग प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर काफी शंका में रहते हैं। प्रॉपर्टी को खरीदते समय कई तरह के सवाल मन में रहते हैं कि जो दलाल ने कागज दिखाया है क्या उनता एरिया रजिस्टर्ड है या नहीं? क्या जो प्रॉपर्टी हम खरीद रहे हैं उस पर कोई डिस्प्यूट तो नहीं है? प्रॉपर्टी खरीदते समय जो पेपर हमें दिखाए जा रहे हैं वह वास्तविक हैं या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आपको प्रॉपर्टी की वास्तविकता की जांच करना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप जो प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं। उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। प्रॉपर्टी की वास्तविकता की जांच करने का यह ऑनलाइन प्रोसेस काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर को ओपन करना है। ब्राउजर को ओपन करने के बाद आप जिस राज्य के निवासी हैं। उस राज्य का नाम लिखकर उसके आगे IGR लिखें जैसे अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो Uttar Pradesh IGR मध्य प्रदेश में रहते हैं, तो Madhya Pradesh IGR।

इस प्रोसेस के बाद आपको रजिस्ट्री नंबर दर्ज करना है। अगर आप डिटेल्स को इंग्लिश या हिंदी में चाहते हैं, उसका चुनाव करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके जमा करें के विकल्प का चयन करें।
इस प्रोसेस को करने के बाद उस प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इस ऑनलाइन प्रोसेस की मदद से आप आसानी से प्रॉपर्टी के बारे में पता कर सकते हैं।
000

प्रातिक्रिया दे