सीधी भर्ती में गड़बड़ी, 16 कर्मचारी बर्खास्त

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के पूर्व सीएमएचओ ने की भर्ती में गड़बड़ी

बीजापुर> स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाते हुए उनकी तत्काल सेवा समाप्त कर दी है। पूर्व सीएमएचओ सुनील भारती द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, लेब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया, चौकीदार, मेस सर्वेंट और धोबी के सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा की भर्ती की गई थी। इसके बाद इस भर्ती पर सवाल उठाते हुए कई लोगों ने भर्ती में हुए गड़बड़ी की शिकायत कमिश्नर और कलेक्टर के पास की थी। सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने जांच टीम बनाकर जांच किया था। प्रभारी सीएमएचओ अजय रामटेके ने बताया कि कलेक्टर द्वारा गठित टीम के जांच शिकायत में प्रथम दृष्टया सत्य एवं प्रमाणित पाए जाने पर शासन द्वारा स्वीकृत तथा विज्ञापित पद के अतिरिक्त नियुक्त हुए अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश को निरस्त किए जाने के निर्देश प्राप्त हुआ था। इसके बाद पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में उल्लेखित 16 कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है।

इन पदों पर हुई थी नियुक्ति

बताया जाता है कि पूर्व सीएमएचओ सुनील भारती द्वारा 16 पदों पर भर्ती की गई थी। इसमें 6 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, लेब असिस्टेंट-1, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, चौकीदार-1, धोबी-2, वार्ड आया-1, वार्ड बॉय-2, मेस सर्वेंट-1 पद शामिल हैं।

वर्सन

टीम की जांच के बाद कार्रवाई

कलेक्टर द्वारा जांच टीम गठित की गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कार्यालयीन आदेश में उल्लेखित 16 कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है।

–अजय रामटेके, प्रभारी सीएमएचओ, बीजापुर

000

प्रातिक्रिया दे