वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रारंभ, क्या चाहिए दस्तावेज और क्या है आवेदन का तरीका? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

जम्मू। दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ की यात्रा के निए पंजीकरण देश भर में सोमवार से शुरू हो गया। अमरनाथ यात्रा 43 दिन की है,जो इस वर्ष 30 जून से शुरू होगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले दो वर्ष यह यात्रा नहीं हुई थी। यह यात्रा दो मार्गों से शुरू होगी,पहला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाल के नुनवान से शुरू होने वाला पारंपरिक 48 किलोमीटर मार्ग,जबकि दूसरा है मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग। पवित्र गुफा तक पहुंचाने वाला यह मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है। सरकार श्रद्धालुओं की कुशल क्षेम की जानकारी रखने के लिए इस वर्ष से रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) प्रणाली भी शुरू करने जा रही है। वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अपनी वेबसाइट के अलावा श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए देश भर में 566 केन्द्र निर्धारित किए हैं। जम्मू सर्कल के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के उप महाप्रबंधक यतीन्द्र कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में रेहरी, कटरा, रियासी, अखनूर और सांबा में हमारी शाखाओं के अलावा देश भर में 316 अन्य शाखाओं में पंजीकरण शुरू हो गया है।” उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को एक आवेदन, एसएएसबी द्वारा नामित अस्पतालों से अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, चार तस्वीरें और 120 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इस बीच श्रीनगर में अधिकारियों ने कहा कि इस बार यात्रा में पहले की तुलना में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और प्रशासन आठ लाख श्रद्धालुओं की आगमन की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में श्रीनगर में एक बैठक में कोविड महामारी के कारण दो साल के बाद होने वाली यात्रा की व्यवस्था पर चर्चा की गई। जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार, जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों के संभागीय आयुक्तों और उपायुक्तों ने भी बैठक में भाग लिया। बाद में चंद्रा ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में चर्चा हुई कि इस साल अमरनाथ यात्रा पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले दोगुनी की जायेंगी।

क्या चाहिए दस्तावेज और क्या है आवेदन का तरीका? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लोग हर साल जाते हैं, और फिर अगले साल की यात्रा पर जाने के लिए इंतजार करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस साल होने वाली यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने कहा था कि, अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस बार जा सकते हैं। हम आपको इसके लिए आवेदन का तरीका, यात्रा के बारे में जानकारी और अन्य जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अमरनाथ यात्रा के बारे में विस्तार से सबकुछ जान सकते हैं…
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कब से शुरू हो रहा है आवेदन और यात्रा?
बात अगर अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन की करें तो इसके लिए आप आज यानी 11 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं, इस बार यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। यात्रा कुल 43 दिनों तक चलेगी और आप इस दौरान यात्रा कर सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन –
ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन:-
अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां पर जाकर आपको अपनी सारी जरूरी जानकारी भरनी होती है।
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

वेबसाइट पर आपको एक फॉर्म मिलता है, जिसे यात्रा के लिए ऑनलाइन भरना होता है। इसके अलावा यहां पर आपको अपनी मेडिकल से संबंधित जानकारी भी देनी होती है। वहीं, आप एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
ये दस्तावेज हैं जरूरी
अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए तीन चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले एप्लिकेशन फॉर्म चाहिए होता है, जिसे आपको पूरा भरना होता है, यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति का हेल्थ सर्टिफिकेट और श्रद्धालु की चार पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होती हैं।
अमरनाथ यात्रा 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
ये है पात्रता

अमरनाथ यात्रा में रजिस्ट्रेशन करवाते समय इसकी पात्रता के बारे में भी जानना जरूरी है। अगर आपकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच है, तो आप यात्रा कर सकते हैं। जबकि 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकती हैं।

प्रातिक्रिया दे